
भारतीय रेलवे ने 2025 में पैरामेडिकल स्टाफ के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान कर दिया है। जो अभ्यर्थी मेडिकल या हेल्थ सेक्टर से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। इस भर्ती में विभिन्न जोन के लिए कई प्रकार के पद जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।
इस भर्ती में लगभग 434 पद निकाले गए हैं। प्रमुख पद इस प्रकार हैं
- नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट
- फार्मासिस्ट (Pharmacist)
- रेडियोग्राफर (Radiographer)
- हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर
- ECG टेक्नीशियन
- लैब असिस्टेंट (Lab Assistant)
- डायलिसिस टेक्नीशियन आदि।
भर्ती की प्रमुख तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी: जुलाई 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 अगस्त 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 8 सितंबर 2025
- CBT परीक्षा तिथि: अक्टूबर 2025 (आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट होगी)
कौन भर सकता हैं (योग्यता)
- नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – B.Sc नर्सिंग / GNM डिप्लोमा।
- फार्मासिस्ट – फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा।
- रेडियोग्राफर – रेडियोग्राफी में डिप्लोमा।
- लैब असिस्टेंट – DMLT डिप्लोमा।
- ECG टेक्नीशियन – संबंधित कोर्स/डिप्लोमा।
- डायलिसिस टेक्नीशियन – B.Sc / डिप्लोमा + डायलिसिस सर्टिफिकेट।
आयु सीमा (Age)
न्यूनतम आयु: 18 से 20 वर्ष (पोस्ट के अनुसार)।
अधिकतम आयु: 33 से 40 वर्ष (नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के लिए 40 वर्ष तक)।
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
वेतनमान (Salary)
7वें वेतन आयोग के अनुसार –
- नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – ₹44,900/-
- फार्मासिस्ट/रेडियोग्राफर – ₹29,200/-
- फार्मासिस्ट/रेडियोग्राफर – ₹29,200/-
- हेल्थ इंस्पेक्टर – ₹35,400/-
- लैब असिस्टेंट – ₹21,700/-
- ECG टेक्नीशियन – ₹25,500/-
आवेदन केa शुल्क कितना लगेगा
जनरल/OBC/EWS: ₹500 (CBT देने पर ₹400 वापस)।
SC/ST/महिला/पीडब्ल्यूडी: ₹250 (पूरी राशि वापस)।
चयन प्रक्रिया (कैसे होगी एग्जाम)
1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) – 100 प्रश्न, 100 अंक, 90 मिनट।
2. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
3. मेडिकल टेस्ट
परीक्षा पैटर्न
प्रोफेशनल एबिलिटी – 70 अंक
जनरल अवेयरनेस – 10 अंक
जनरल अरिथमेटिक – 10 अंक
रीजनिंग – 10 अंक
नेगेटिव मार्किंग – 1/3 अंक गलत उत्तर पर।
RRB पैरामेडिकल भर्ती 2025 स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए बेहतरीन अवसर है। योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी समय पर आवेदन करके परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।