
भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) के अधीन खुफिया ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव (SA/Exe) पदों पर बड़ी भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी की है। इस बार कुल 4,987 पदों पर नियुक्ति होगी। यह भर्ती देशभर के 35 से अधिक शहरों में होगी। नीचे हम A से Z तक की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
सूचना कब आया
22-23 जुलाई 2025 को इसका शॉर्ट नोटिस जारी किया गया। विस्तृत अधिसूचना जुलाई के अंत में जारी होने की संभावना है। ऑनलाइन आवेदन 26 जुलाई से शुरू होकर 17 अगस्त 2025 तक चलेंगे।
बेसिक योग्यता (Basic Eligibility) कौन भर सकता हैं
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
स्थानीय भाषा का ज्ञान: जिस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से आवेदन करेंगे, उसकी स्थानीय भाषा/बोली का ज्ञान जरूरी है।
आयु सीमा: 18 से 27 वर्ष।
ओबीसी को 3 वर्ष की छूट।
एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट।
कुल पद (post)
कुल 4,987 पद इस प्रकार हैं:
- सामान्य: 2,471
- ईडब्ल्यूएस: 501
- ओबीसी: 1,015
- एससी: 574
- एसटी: 426
फीस (Fees)
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष: ₹650 (₹550 प्रोसेसिंग + ₹100 परीक्षा शुल्क)।
महिला/एससी/एसटी: ₹550 (केवल प्रोसेसिंग)।
सैलरी की बात करे
पे लेवल-3: ₹21,700 – ₹69,100 + अन्य भत्ते।
कुल इन-हैंड वेतन लगभग ₹30,000-35,000 प्रति माह।
20% स्पेशल सिक्योरिटी अलाउंस।

हाइलाइट्स (Highlights)
- आवेदन शुरू: 26 जुलाई 2025।
- अंतिम तिथि: 17 अगस्त 2025।
- भर्ती एजेंसी: गृह मंत्रालय, IB।
पद: सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव (Group C, Non-Gazetted)।