
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवा खुश हैं। National Education Society for Tribal Students (NESTS), जो केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) के तहत कार्य करता है, ने Eklavya Model Residential Schools (EMRS) में बड़े पैमाने पर भर्ती की घोषणा की है।
इस भर्ती में टीचिंग (प्रधान, पीजीटी, टीजीटी) और गैर-टीचिंग (वार्डन, स्टाफ नर्स, लाइब्रेरियन, अकाउंटेंट, जेएसए, लैब अटेंडेंट) के 7,267 पदों पर भर्ती हुई है। 19 सितंबर 2025 को औपचारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था और आवेदन करना भी शुरू हो गया था। 23 अक्टूबर 2025 तक योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हम इस लेख में आपको पूरी जानकारी देंगे— योग्यता, पदों की संख्या, आवेदन शुल्क, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें
EMRS Recruitment 2025: Overview
- संगठन का नाम National Education Society for Tribal Students (NESTS)
- भर्ती का नाम EMRS Recruitment 2025
- कुल पद 7,267
- पद का प्रकार Teaching और Non-Teaching
- नोटिफिकेशन जारी 19 सितंबर 2025
- आवेदन शुरू 19 सितंबर 2025
- अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025
- चयन प्रक्रिया Tier-I Exam, Tier-II Exam, Interview (कुछ पदों के लिए)
- आवेदन मोड Online
आवेदन के लिए यहां क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट
https://nests.tribal.gov.in
EMRS Vacancy 2025: पदवार रिक्तियां
- Principal 225
- Post Graduate Teacher (PGT) 1,460
- Trained Graduate Teacher (TGT) 3,962
- Female Staff Nurse 550
- Hostel Warden (Male/Female) 635
- Librarian 124
- Accountant 61
- Junior Secretariat Assistant (JSA) 228
- Lab Attendant 146
- कुल पद 7,267
TGT (3,962 पद) सबसे अधिक रिक्तियां हैं। साथ ही, बहुत सारे पद PGT (1,460 पद) और Hostel Warden (635 पद) पर उपलब्ध हैं।
EMRS Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
1. Principal
इसमें मास्टर डिग्री कम से कम 50% होना चाहिए तब जा के आप इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं
और इसमें B.ED होना चाहिए तब ही आप कर सकते हैं
और आपके पास 12 वर्ष के एक्सपीरियंस होना चाहिए टीचर का तब का के आप प्रिंसिपल का पोस्ट के लिए तैयार होइएगा
2. PGT (Post Graduate Teacher)
आपको इस में जो भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन किए हैं तो आपको उस में 50% अंक होना चाहिए तब जा के आप इस में आवेदन भर सकते हैं
इसमें भी आपके B.ED होना चाहिए तब जा के आप इसके लिए भर सकते हैं फॉर्म
आप इसमें किसी भी भाषा में दे सकते हैं इंग्लिश या हिंदी दोनों ही चलेगा
3. TGT (Trained Graduate Teacher)
आप जो भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन किया है उस में 50% अंक होना चाहिए तब जा के आप फॉर्म भर सकते हैं
B.Ed व CTET/TET पास होने चाहिए
4. महिला स्टाफ नर्स
आपको इसने कुछ ये डिग्रियां होना चाहिए पास में
B.Sc. (Nursing) या GNM डिप्लोमा
राज्य नर्सिंग परिषद में पंजीकरण
2 वर्ष का अनुभव
5. Hostel Warden
अगर आप किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन किए हैं तो आप इस में आवेदन कर सकते हैं
हॉस्टल प्रबंधन का अनुभव होना चाहिए
6. Librarian
लाइब्रेरी साइंस/इन्फॉर्मेशन साइंस में डिग्री या डिप्लोमा
कुछ इस प्रकार की डिग्री होना चाहिए आपके पास
7. Accountant
अगर आप कॉमर्स सब्जेक्ट से ग्रेडेड हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं
कॉमर्स में स्नातक डिग्री कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए
8. Junior Secretariat Assistant (JSA)
12वीं पास हिंदी और अंग्रेजी में कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान
9. Lab Attendant
10वीं/12वीं पास संबंधित विषय की प्रयोगशाला का अनुभव
EMRS Application Fee 2025
इसमें आपको अलग अलग प्रकार से fee देखने को मिल जाएगी आप किस में आवेदन करोगे उस प्रकार fee लगेगा कुछ इस प्रकार
- महिला/SC/ST/PwBD (सभी पद) 0 ₹500 ₹500
- Principal (अन्य उम्मीदवार) ₹2,000 ₹500 ₹2,500
- PGT / TGT (अन्य उम्मीदवार) ₹1,500 ₹500 ₹2,000
- Non-Teaching (Nurse, Warden, Librarian, Accountant, JSA, Lab Attendant) ₹1,000 ₹500 ₹1,500
महिला, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को केवल ₹500 प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा।
EMRS Recruitment 2025: सैलरी डिटेल्स

EMRS Teaching & Non-Teaching Recruitment 2025: आयु सीमा
- Principal: अधिकतम 50 वर्ष
- PGT: अधिकतम 40 वर्ष
- TGT: अधिकतम 35 वर्ष
- Accountant, JSA, Lab Attendant: अधिकतम 30 वर्ष
SC/ST/OBC/PwBD उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
EMRS Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया
1. लिखित परीक्षा (Tier-I और Tier-II)
2. Skill Test / Practical Test (पोस्ट के अनुसार)
3. Interview (कुछ पदों के लिए)
4. Document Verification & Medical Exam
EMRS Online Apply 2025: आवेदन कैसे करें?
यदि आप योग्य उम्मीदवार हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित कदमों को पालन करें:
1. पहले official website nests.tribal.gov.in पर जाएं।
2। EMRS Vacancy 2025 के लिए वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।
3। अब आपको साइन अप करना होगा।
4। सफल पंजीकरण के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें।
5. ध्यानपूर्वक व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि मांगी गई जानकारी भरें।
6. फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
7. आवेदन शुल्क को ऑनलाइन भुगतान करने के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI का उपयोग करें।
8: सभी विवरणों को चेक करने के बाद अंतिम सबमिट करें।
9. अनुरोध पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
EMRS Recruitment 2025: क्यों खास है यह भर्ती?
पहली बार शिक्षक और गैर शिक्षक पद एक साथ आए हैं। इसमें ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट, कॉमर्स, नर्सिंग या 10वीं पास तक के उम्मीदवारों के लिए मौका है। कैरियर ग्रोथ और सैलरी बेहतरीन हैं।
परीक्षा पैटर्न पारदर्शी है और पूरे भारत में लागू होता है, जिससे चयन प्रक्रिया निष्पक्ष रहेगी।
निष्कर्ष (Conclusion)
हमने इस लेख में EMRS पदों की पूरी जानकारी दी। यह भर्ती सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो शिक्षक या अन्य शैक्षणिक पदों पर सरकारी नौकरी चाहते हैं।
👉 अगर आप योग्य हैं, तो 23 अक्टूबर 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन करें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
https://nests.tribal.gov.in
✍️ लेखक – Sunny Mahto (govyojna.de)