
अगर आपका भी सपना था भारत की दिल्ली में सरकारी नौकरी करना तो आपके लिए सुनहरा अवसर है आइए जानते हैं कौन कौन सी नौकरी आई हैं
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने नई भर्ती अधिसूचना (Notification No. 01/2025) जारी की है जिसमें कुल 2,119 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें जेल वार्डर, PGT शिक्षक, तकनीशियन, सहायक समेत कई पद शामिल हैं।
आवेदन की तिथि:
शुरुआत: 8 जुलाई 2025 (दोपहर 12 बजे)
अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2025 (रात 11:59 बजे)
आइए मुख्य बाते जब लेते हैं
जेल वार्डर भर्ती 2025 (Post Code 15/25)
कुल पद: 1,676 (केवल पुरुषों के लिए)
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
आयु सीमा: 18 से 27 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)
शारीरिक मानक:
लंबाई: 170 सेमी (SC/ST को 5 सेमी की छूट)
छाती: 81 सेमी (5 सेमी फुलाव जरूरी)
चयन प्रक्रिया:
1. लिखित परीक्षा (200 नंबर, 200 सवाल – MCQs)
2. फिजिकल टेस्ट (PET)
वेतनमान: ₹21,700 से ₹69,100 (लेवल‑3)