
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में निर्देश दिया है कि राज्य में शिक्षक पदों की गिनती जल्द कराई जाए और परीक्षा का कैलेंडर घोषित किया जाए। इससे लाखों उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिल सकती है। इस लेख में हम TRE 4.0 के नए कैलेंडर, संभावित परीक्षा तिथि, STET विवाद, महिला आरक्षण और नई नीति की पूरी जानकारी साझा कर रहे हैं।
नया परीक्षा कैलेंडर (BPSC TRE 4.0 New Exam Calendar)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद अब BPSC जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। फिलहाल जो संभावित तिथियां सामने आ रही हैं, वे इस प्रकार हैं:
चरण संभावित तिथि
- अधिसूचना जारी जुलाई-अगस्त 2025
- आवेदन की शुरुआत अगस्त 2025 के प्रथम सप्ताह
- आवेदन की अंतिम तिथि अगस्त 2025 के अंतिम सप्ताह
- एडमिट कार्ड सितंबर 2025 का दूसरा सप्ताह
- परीक्षा तिथि सितंबर 2025 के अंतिम सप्ताह
- परिणाम (रिजल्ट) अक्टूबर 2025 के अंतिम सप्ताह
नोट: ये तिथियां अभी संभावित हैं। BPSC की अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अंतिम तिथि घोषित की जाएगी

TRE यानी Teacher Recruitment Examination बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति हेतु आयोजित एक प्रमुख परीक्षा है। TRE 4.0 इसका चौथा चरण होगा, जिसके अंतर्गत हजारों शिक्षकों की बहाली होनी है। यह परीक्षा BPSC द्वारा आयोजित की जाती है, जो अब एक पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया के रूप में सामने आई है।
STET के बिना TRE 4.0? विवाद जारी…
इस बार का सबसे बड़ा विवाद यह है कि बिहार STET परीक्षा (State Teacher Eligibility Test) का आयोजन अभी तक नहीं हुआ है और सरकार TRE 4.0 की तैयारी कर रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर छात्रों ने मांग उठाई है कि TRE 4.0 से पहले STET कराया जाए।
📢 छात्रों की मुख्य मांग:
STET को पहले कराया जाए ताकि पात्रता पहले सुनिश्चित हो सके।
बिना STET पास किए हुए उम्मीदवार कैसे आवेदन करेंगे?
सरकार की स्थिति:
सरकार का अभी तक इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है, लेकिन यह साफ है कि TRE 4.0 को रोका नहीं जाएगा। ऐसे में संभावना है कि STET को जल्द आयोजित कर एक साथ दोनों प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।
कितने पद होंगे TRE 4.0 में?
नीतीश कुमार द्वारा सभी जिलों से रिक्त पदों की रिपोर्ट मांगी गई है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार लगभग 40,000 से 50,000 पदों पर शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
पद का नाम अनुमानित रिक्तियाँ
- प्राथमिक शिक्षक (1-5) 15,000+
- माध्यमिक शिक्षक (6-8) 20,000+
- उच्च माध्यमिक शिक्षक 10,000+
महिला आरक्षण में बदलाव – सिर्फ बिहार की महिलाएं ही पात्र
बिहार सरकार ने TRE 4.0 में महिला आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाएं ही 35% महिला आरक्षण के तहत लाभ ले सकेंगी। बाहर की राज्य की महिलाएं आरक्षित श्रेणी में शामिल नहीं होंगी।
यह निर्णय राज्य के युवाओं को प्राथमिकता देने और नौकरी में स्थानीयता को महत्व देने की दिशा में बड़ा कदम है।
पात्रता (Eligibility) TRE 4.0 के लिए
प्राथमिक शिक्षक (1-5वीं कक्षा):
इंटरमीडिएट (12वीं) पास + D.El.Ed + CTET/STET पास।
माध्यमिक शिक्षक (6-8वीं कक्षा):
स्नातक + B.Ed + STET (पेपर 1) पास।
उच्च माध्यमिक शिक्षक (9-12वीं कक्षा):
स्नातकोत्तर + B.Ed + STET (पेपर 2) पास।
सिलेबस (Syllabus) और परीक्षा पैटर्न
BPSC TRE 4.0 का सिलेबस पिछले चरणों की तरह ही रहेगा। परीक्षा तीन भागों में होगी:
1. सामान्य अध्ययन (General Studies) – 100 अंक
2. विषय ज्ञान (Subject Paper) – 100 अंक
3. भाषा परीक्षा (हिंदी/अंग्रेज़ी/उर्दू) – 100 अंक
हर पेपर के लिए अलग-अलग कटऑफ होगा और मेरिट तैयार की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply?)
उम्मीदवार https://bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
1. वेबसाइट खोलें
2. “Apply Online” पर क्लिक करें
3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
4. फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें
5. फीस जमा करें और फाइनल सबमिट करें
दस्तावेज़ (Documents Required)
आधार कार्ड
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
निवास प्रमाण पत्र
B.Ed/DElEd प्रमाण पत्र
STET/CTET प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो

BPSC TRE 4.0 बिहार के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। जहां एक ओर सरकार इस प्रक्रिया को तेजी से शुरू करने के मूड में है, वहीं दूसरी ओर STET विवाद और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों ने भर्ती प्रक्रिया को चर्चा में ला दिया है।
जो उम्मीदवार शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उन्हें अभी से अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए। अगस्त-सितंबर 2025 में परीक्षा संभव है और रिजल्ट अक्टूबर तक आ सकता है।