
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राज्य के आम नागरिकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उनके निर्देशानुसार 1 अगस्त 2025 से सभी योग्य उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। यह निर्णय राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण और विकास नीतियों में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बिजली बिल के बोझ को कम करना और बिजली उपभोग को बढ़ावा देना है।
इस लेखक में हम विस्तार से जानेंगे पूरी योजना की जानकारी A to Z विस्तार से साझा कर रहे हैं – पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, उद्देश्य, और योजना का प्रभाव।
1.योजना का उद्देश्य क्या है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई इस योजना का प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित है:
- 1. गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का आर्थिक बोझ कम करना।
- 2. लोगों को नियमित रूप से बिजली कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित करना।
- 3. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपभोग बढ़ाना और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में जीवनस्तर सुधारना।
- 4. बिहार को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर और बेहतर राज्य बनाना।
2. योजना के तहत मिलने वाले लाभ
प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को 125 यूनिट तक की बिजली बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी।
यदि उपभोक्ता का मासिक उपभोग 125 यूनिट से अधिक होता है, तो केवल 125 यूनिट तक की ही छूट मिलेगी, बाकी यूनिट का बिल भरना होगा।
यह सुविधा 1 अगस्त 2025 से लागू होगी।
योजना का लाभ बिहार राज्य के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा।
3. किसको मिलेगा पात्रता (Eligibility)
- 1. योजना का लाभ केवल घरेलू बिजली कनेक्शन धारकों को दिया जाएगा।
- 2. जिन उपभोक्ताओं के पास सही बिजली कनेक्शन और मीटरिंग सिस्टम है, वे इसके पात्र होंगे।
- 3. व्यावसायिक या औद्योगिक बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- 4. उपभोक्ता को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
4. योजना की मुख्य विशेषताएं उद्देश्य क्या हैं
बिजली की बचत पर जोर – इस योजना से लोग अपने उपभोग को 125 यूनिट के अंदर रखने का प्रयास करेंगे।
लाखों परिवारों को फायदा – बिहार में लाखों उपभोक्ता प्रतिमाह 125 यूनिट से कम बिजली उपयोग करते हैं।
सरकार का वार्षिक बजट – इस योजना को लागू करने के लिए बिहार सरकार ने करोड़ों का विशेष बजट निर्धारित किया है।
5. आवेदन प्रक्रिया
चूंकि यह योजना बिजली विभाग के माध्यम से स्वतः लागू होगी, इसके लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
यदि आपका बिजली खाता और मीटर बिजली विभाग में पंजीकृत है, तो आपका बिल स्वतः घटा हुआ आएगा
यदि बिजली कनेक्शन पुराने सिस्टम से जुड़ा है, तो उपभोक्ता को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या बिजली ऑफिस में जाकर अपडेट कराना होगा।
6. योजना से आम आदमी को कितना का फायदा होगा
- आर्थिक राहत: इस योजना से गरीब और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों को प्रतिमाह लगभग 300-400 रुपये की बचत होगी।
- बिजली चोरी पर रोक: मुफ्त बिजली मिलने से चोरी करने की प्रवृत्ति कम होगी।
- पर्यावरण हित: कम बिजली चोरी और स्मार्ट मीटरिंग से ऊर्जा का बेहतर उपयोग होगा।
ग्रामीण विकास: बिजली की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक और शैक्षणिक विकास होगा।

बिहार सरकार ने संकेत दिया है कि यदि यह योजना सफल रहती है तो भविष्य में इसे 150 यूनिट तक बढ़ाने की संभावना भी है। साथ ही, सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर पैनल वितरण योजना शुरू की जाएगी।