
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने 2025-26 सत्र के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहला राउंड पूरा हो चुका है और अब दूसरा राउंड शुरू होने वाला है।
1. पहला सीट एलॉटमेंट और कटऑफ लिस्ट
पहली सीट एलॉटमेंट लिस्ट (Round 1) 19 जुलाई 2025 को जारी हुई।
करीब 93,000 सीटों पर आवंटन हुआ, जबकि DU में कुल 71,600सीटें हैं।
पहले 2 घंटे में ही 27,533 छात्रों ने अपनी सीट कंफर्म की।
21 जुलाई 2025 को पहली कटऑफ लिस्ट जारी हुई जिसमें 1,528 कोर्स-कॉलेज कॉम्बिनेशन शामिल हैं।
हिन्दू कॉलेज (BA Hons Political Science) की जनरल कैटेगरी में सबसे ऊँची कटऑफ 950.58/1000 रही।
इस बार BSc Zoology भी पहली बार टॉप 3 सबसे ज्यादा पसंद किए गए कोर्स में शामिल हुआ।
2. Date तारीख कब से है
- सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, शाम 4:59 बजे
- कॉलेज द्वारा वेरीफिकेशन: 22 जुलाई, शाम 4:59 बजे
- फीस पेमेंट की अंतिम तिथि: 23 जुलाई, शाम 4:59 बजे

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। हर साल लाखों छात्र यहाँ एडमिशन पाने के लिए आवेदन करते हैं। 2025-26 सेशन के लिए एडमिशन प्रक्रिया कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) के तहत हो रही है। इस साल प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) स्कोर को आधार बनाया गया है। आइए जानते हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन 2025 की पूरी जानकारी।
एडमिशन प्रोसेस 2025
DU में UG कोर्स के लिए एडमिशन तीन चरणों में हो रहा है –
1. CSAS-UG रजिस्ट्रेशन: छात्रों को CSAS-UG पोर्टल (admission.uod.ac.in) पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है।
2. सीट एलोकेशन और कटऑफ: CUET स्कोर के आधार पर यूनिवर्सिटी कटऑफ और सीट एलोकेशन लिस्ट जारी करती है।
3. सीट कन्फर्मेशन और फीस जमा: आवंटित सीट को समय पर कंफर्म करना और ऑनलाइन फीस जमा करना जरूरी है।
राउंड 1 सीट एलोकेशन
19 जुलाई 2025 को DU ने पहली सीट एलोकेशन लिस्ट (Round 1) जारी की।
लगभग 93,000 सीटों पर आवंटन किया गया, जबकि कुल सीटें 71,600 हैं।
पहले ही 2 घंटे में 27,533 छात्रों ने सीट स्वीकार की।
राउंड 1 में सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई शाम 4:59 बजे थी।
23 जुलाई 2025 तक फीस भुगतान का समय दिया गया।
कटऑफ लिस्ट (Round 1)
21 जुलाई 2025 को DU की पहली कटऑफ लिस्ट जारी हुई।
हिन्दू कॉलेज (BA Hons Political Science) की जनरल कैटेगरी में सबसे अधिक कटऑफ 950.58/1000 रही।
BCom (Hons) और Political Science (Hons) सबसे ज्यादा डिमांड में हैं।
पहली बार BSc Zoology टॉप 3 लोकप्रिय कोर्स में शामिल हुआ।
राउंड 2 शेड्यूल (CSAS–UG)
24 जुलाई 2025, शाम 5 बजे: खाली सीटों की लिस्ट जारी होगी।
24 जुलाई (5 PM) से 25 जुलाई (4:59 PM): छात्र अपनी प्रेफरेंस बदल सकते हैं।
28 जुलाई 2025, शाम 5 बजे: दूसरी सीट एलोकेशन लिस्ट जारी होगी।
30 जुलाई 2025, शाम 4:59 बजे: राउंड 2 में सीट कन्फर्म करने की अंतिम तिथि।
( Document )डॉक्यूमेंट्स की जरूरत
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- CUET स्कोर कार्ड
- आधार कार्ड / पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रिजर्वेशन कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)एडमिशन फीस भुगतान की रसीद